फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निर्वाण लाडू के साथ पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डालीगंज स्थित जैन मंदिर में रविवार को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मोक्ष कल्याणक के साथ संपन्न हुआ। आचार्य सुबल सागर के मंत्रोच्चार के बीच भगवान के निर्वाण कल्याणक की धार्मिक क्रियाएं हुईं। भगवान के मोक्ष गमन का दृश्य प्रस्तुत होते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने निर्वाण लाडू समर्पित कर जगत कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर आचार्य सुबल सागर ने कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव आत्मा को जाग्रत कर परमात्मा बनने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने समाज को अहिंसा और संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संजीव जैन, अतुल जैन, सुभाष जैन, प्रदीप जैन, प्रमोद जैन, विमला जैन और मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें