फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुताई मजदूर ने लगाया फंदा

Sat, 26 Apr 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुताई मजदूर ने लगाया फंदा
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज स्थित आजाद नगर कैंपबेल रेड निवासी सनी जायसवाल (41) ने बृहस्पतिवार रात फंदा लगा लिया। वह पुताई करते थे। उनकी पत्नी सोमी प्राइवेट नौकरी करती हैं। सोमी के मुताबिक कुछ दिनों से पति परेशान थे। बृहस्पतिवार रात में बच्चे कमरे में थे। वह काम से लौटीं तो कमरे में टिनशेड में लगी बल्ली से रस्सी के सहारे सनी को लटका देखा। उधर, गुडंबा के अबरार नगर में रहने वाले निजी चालक गोलू (27) ने बृहस्पतिवार को रात में फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक गोलू की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पति व ससुरालीजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

लखनऊ। कृष्णानगर में 16 अप्रैल को न्यू आशुतोष नगर निवासी 30 वर्षीय बबली की मौत के मामले में उनके भाई ने जीजा व बहन के ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। बबली के भाई रविंद्र राजपूत के मुताबिक 2013 में उनकी बहन की शादी सत्येंद्र से हुई थी। बहन को पति, ससुर नौमी लाल, सास टुनटुन, ननद रेनू और देवर राहुल अकारण पीटते थे। परेशान होकर बहन ने 16 अप्रैल को ससुराल में फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें