फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीवान पर छात्रा व उसके पिता को पीटने का आरोप, वीडियो वायरल

Sat, 26 Apr 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दीवान पर छात्रा व उसके पिता को पीटने का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर निवासी ट्यूबवेल ऑपरेटर ने दीवान व उनके साथियों पर उन्हें व उनकी बेटी को पीटने का आरोप लगाया है। ऑपरेटर ने तहरीर दी है। उधर, दीवान ने भी बेटे पर हमला करने की शिकायत की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


ऑपरेटर के मुताबिक वह एक पार्क में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी बीएससी की छात्रा है। 20 अप्रैल को दोपहर में बेटी व बेटा पार्क में बने कमरे में सो रहे थे। दोपहर 2:30 बजे दीवान का बेटा पार्क में खेल रहा था। इस दौरान उसकी गेंद ट्यूबवेल परिसर में आ गई। दीवान का बेटा गेंद के लिए शोर मचा रहा था। बेटी के विरोध पर वह गाली-गलौज करने लगा। इस पर बेटे ने गिट्टी दीवान के बेटे को मार दी। ऐसे में उसने भी बेटी को ईंट मारी। आरोप है कि उसी दिन शाम को 6:30 बजे दीवान, बेटे और 20 साथियों के साथ कमरे में आया। उन्हें व उनकी बेटी को पीट दिया। एडिश्नल इंस्पेक्टर विजय कुमार के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें