फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: लखनऊ मंडल में रेलवे ट्रैक के किनारे से हटेंगी झुग्गियां, महापौर ने अफसरों को लिखा पत्र

Fri, 25 Apr 2025 08:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद लखनऊ मंडल में रेलवे ट्रैक के किनारे से झुग्गियां हटवाने की तैयारी है। इसके लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने रेलवे अफसरों को पत्र लिखा है। आगे पढ़ें और जानें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक। (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने शहर के कई इलाकों में रेलवे ट्रैक किनारे बनी झुग्गियों को हटाने के लिए रेलवे के मंडल रेल प्रबंधकों को पत्र लिखा है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह रोहिंग्या, बांग्लादेशी और कुछ तथाकथित असमिया हैं। दिसंबर 2024 में भी डीएम और पुलिस आयुक्त को झुग्गियों को हटाने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


महापौर के मुताबिक, शहर में विनीतखंड, गोमतीनगर, निशातगंज, विवेकानंदपुरी, डालीगंज समेत कई इलाकों में रेलवे ट्रैक के किनारे झुग्गियां बनी हैं। यहां रहने वाले लोगों की नागरिकता पर संदेह है। पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ेंः- UP News: बिना सूचना दिए पांच विदेशियों को होटल में दी जगह, मालिक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि झुग्गियां बनाकर रहने वालों से न सिर्फ रेलवे की संपत्तियों को नुकसान हो सकता है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। पहले कई बार कुछ अराजकतत्व रेलवे ट्रैक पर लकड़ी, पत्थर और गैस सिलेंडर रखकर ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें