फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमला: यूपी से 100 से अधिक पाकिस्तानी लौटे अपने मुल्क, लांग टर्म वीजा वाले अभी नहीं जाएंगे वापस

Fri, 25 Apr 2025 10:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Pahalgam terror attack: पहलगाम मामले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों का देश छोड़कर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों में इस बाबत कार्यवाही की जा रही है, जल्द ही सही आंकड़े सामने आएंगे। 
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पहलगाम हमले के बाद प्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी का दौर शुरू हो गया है। इनकी संख्या को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है, लेकिन अधिकारियों की मानें तो शार्ट टर्म वीजा लेकर आए करीब 50 पाकिस्तानी नागरिकों समेत 100 लोग अपने वतन की ओर वापसी का रुख कर चुके हैं। शुक्रवार देर शाम गृह मंत्रालय ने इस बाबत सभी राज्यों को नए दिशा-निर्देश भी दिए, जिसमें डिप्लोमेटिक और लांग टर्म वीजा वालों को राहत दी गई है। इस मामले में शनिवार को स्थिति साफ हो सकती है।

विज्ञापन


डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों में इस बाबत कार्यवाही की जा रही है, जल्द ही सही आंकड़े सामने आएंंगे। बता दें कि पाकिस्तान से 16 तरह के वीजा लेकर लोग भारत आते हैं। इनमें अधिकतर लांग टर्म, शार्ट टर्म और मेडिकल वीजा से आने वाले लोग हैं। जिनकी संख्या तकरीबन 1200 बताई जा रही है। शार्ट टर्म वीजा पर आए करीब 50 लोग वापस भेजे गए हैं। इन सभी को शनिवार तक देश छोड़ना है। अधितकर पश्चिमी उप्र से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी होने की सूचना है। जिलों से प्राप्त सूचना के मुताबिक लखनऊ से 8, बुलंदशहर से 5, सहारनपुर से 12, अमरोहा से 2, अलीगढ़ से 3 से वापस भेजे जा चुके हैं। इसी तरह अन्य जिलों से भी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्यवाही जारी है। इस बाबत जिलों की एलआईयू यूनिट कार्यवाही कर रही है, हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से इसे बेहद गोपनीय रखा जा रहा है।
 

Hypersonic Missiles: भारत ने स्क्रैमजेट इंजन का 1000 सेकेंड तक किया सफल परीक्षण, अब पाकिस्तान की खैर नहीं

विज्ञापन

वीजा वाले करीब 1200 नागरिक

अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में करीब 1200 पाकिस्तानी नागरिक अलग-अलग वीजा पर आए हैं, जिनमें से विजिटर्स वीजा वालों को 26 अप्रैल तक वापस जाना है। वहीं मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक की मियाद दी गई है। नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से आए पाकिस्तानी नागरिकों का सही आंकड़ा किसी भी एजेंसी के पास नहीं है, हालांकि उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके डिपोर्ट किया जाएगा। ऐसे करीब 500 पाकिस्तानी नागरिक यूपी में होने का अनुमान है।

विज्ञापन

हड़बड़ी में जा रहे वापस

केंद्र सरकार के फैसले के बाद लांग टर्म वीजा वाले तमाम पाकिस्तानी नागरिक भी हड़बड़ी में वापस जा रहे हैं, जिसकी वजह से वापसी करने वालों का सही आंकड़ा जुटाने में मुश्किल हो रही है। तमाम लोग अटारी बार्डर से तो कुछ हवाई मार्ग से वापस हो रहे हैं। लांग टर्म वीजा वालों में अधिकतर महिलाएं हैं, जो परिजनों के पास आई थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें