यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की पहल पर सरस्वती हाईटेक सिटी प्रयागराज में 20 हजार मीट्रिक टन क्षमता के एक ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। प्लांट से अगस्त तक उत्पादन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रभा इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन के उमेश जायसवाल ने प्राधिकरण के औद्योगिक क्षेत्र सरस्वती हाईटेक सिटी में 4000 वर्ग मीटर भूखंड की मांग की थी। प्राधिकरण ने निवेश मित्र पोर्टल के जरिए भूखंड आवंटन की कार्यवाही शुरू कर दी है। इकाई लिक्विड नाइट्रोजन, लिक्विड ऑक्सीजन, इंडस्ट्रियल व मेडिकल ऑक्सीजन के लिए अत्याधुनिक तकनीक के प्लांट स्थापित करेगी। इसकी प्रतिदिन 1100 से 1500 सिलेंडर उत्पादन क्षमता होगी।
प्रभा इंजीनियरिंग ने इसके लिए गुजरात की कंपनी न्यू कनक सेल्स एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज से करार किया है। करीब 7400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में परियोजना की स्थापना होगी जिस पर 15.76 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इस इकाई की स्थापना से करीब 50 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। इकाई की ओर से तीन सरकारी अस्पतालों बेली, डफरिन व कॉल्विन प्रयागराज को गोद लिया गया है। यहां पर प्लांट द्वारा बिना किसी शुल्क के ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा।