फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, जनता को तत्काल प्रभाव से राहत दे सरकार 

Tue, 27 Apr 2021 09:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण से प्रभावित जनता को तत्काल राहत दिलाने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर शहरों की सीमाओं को लांघकर अब यह महामारी गांवों में अपना पैर पसार रही है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा और मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण से प्रभावित जनता को तत्काल राहत दिलाने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर शहरों की सीमाओं को लांघकर अब यह महामारी गांवों में अपना पैर पसार रही है। चिंता की बात ये है कि जिस रफ्तार से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, उसके मुकाबले प्रदेश में कोरोना जांच अपर्याप्त है।

विज्ञापन


प्रियंका ने पत्र में कहा है कि ग्रामीण इलाकों में तो जांच तक नहीं हो रही है। शहरी इलाकों के लोगों को जांच कराने में काफी मुश्किलें हैं। कई दिन तक रिपोर्ट नहीं आती। पूरी दुनिया में कोरोना की ये जंग चार स्तंभों पर टिकी है - जांच, उपचार, ट्रैक और टीकाकरण। यदि आप पहले खंभे को ही गिरा देंगे तो फिर हम इस जानलेवा वायरस को कैसे हराएंगे? उन्होंने कहा कि दूसरी सबसे बड़ी चिंता अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों की घोर किल्लत और इनकी बड़े पैमाने पर कालाबाजारी को लेकर है। 

आयुष्मान योजना को कोई अस्पताल नहीं मान रहा। लोग ऑक्सीजन, रेमडिसिविर और अन्य जीवन रक्षक दवाओं की तीन-चार गुनी कीमत चुकाने को मजबूर हैं। चिंता श्मशान घाटों पर निर्ममता से हो रही लूट-खसोट और कुल मौतों के आंकड़ों को कम बताने को लेकर भी है। अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी नहीं मिल रही।
विज्ञापन


प्रियंका ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के कल्याण के लिए एक समर्पित आर्थिक पैकेज की घोषणा करने, युद्ध स्तर पर ऑक्सीजन-युक्त बेड की उपलब्धता बढ़ाने, कोरोना संक्रमण एवं मौत के आंकड़ों को न छुपाने, आरटी-पीसीआरजांच की संख्या बढ़ाने, आंगनबाड़ी और आशा कर्मियों की मदद से ग्रामीण इलाकों में दवाओं व उपकरणों की कोरोना किट बंटवाने आदि की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा ऑक्सीजन के भंडारण की एक नीति तुरंत बनाने, गरीबों को नकद आर्थिक मदद देने पर भी जोर दिया है।

बिजली बिल में दी जाए राहत
प्रियंका ने कहा है कि कोरोना की पहली लहर से बुनकर, कारीगर, छोटे दुकानदार, छोटे कारोबार तबाह हो चुके हैं। दूसरी लहर में उन्हें कम से कम कुछ राहत जैसे बिजली, पानी, स्थानीय टैक्स आदि में राहत दी जाए ताकि वे भी खुद को संभाल सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें