फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में 400 से ज्यादा सांप्रदायिक वारदातें, अखिलेश निकालें 'माफी यात्रा': ओवैसी

Sat, 17 Sep 2016 12:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के असदउद्दीन ओवैसी ने कहा कि सपा को मुजफ्फरनगर दंगों में हुए नुकसान के लिए में ‘माफी यात्रा’ निकालनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में धर्मनिरपेक्ष पार्टी की सरकार होते हुए दंगों में 60 नागरिक मार दिए जाएं तो यह सरकार की नाकामी है।
विज्ञापन

3 of 5
एक मीडिया हाउस  के कार्यक्रम में बहस के दौरान सपा नेता अबु आजमी द्वारा मुजफ्फरनगर में मुलायम संदेश यात्रा का जिक्र करने पर एमआईएम के नेता ने यह बात कही।

4 of 5
ओवैसी ने आरोप लगाए कि पूरे देश में मुसलमानों पर जुल्म हो रहे हैं। यूपी में 400 से ज्यादा सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। इसलिए अखिलेश को विकास यात्रा नहीं माफी यात्रा निकालनी चाहिए। ओवैसी ने कहा कि 2011 की जनगणना में देश के मुसलमानों में साक्षरता दर 9 प्रतिशत बढ़ी है, लेकिन यूपी में सिर्फ दो प्रतिशत। सपा जैसी पार्टियों की वजह से मुसलमानों का बेड़ा गर्क हो रहा है जो खुद को मुसलमानों का ‘मसीहा’ बताती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह पहली दफा हुआ जब 2014 के लोकसभा चुनाव में कोई मुसलमान सांसद यूपी से लोकसभा नहीं पहुंचा। भाजपा सांसद संगीत सोम पर किसी मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाने के लिए ओवैसी ने सपा को जिम्मेदार बताया और कहा कि दोनों मिलकर धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, और एक दूसरे से दुश्मनी दिखाने के लिए नूरा कुश्ती करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें