फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, पत्नी घायल

विज्ञापन
सैरपुर में शुक्रवार सुबह हादसे में राम स्वरूप गौतम की मौत हो गई। परिजनों ने हाईवे पर उनका शव रख
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। सैरपुर में शुक्रवार सुबह तरहिया गांव के पास ईंट लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार कमलाबाद बढ़ौली के राम स्वरूप गौतम (42) को रौंद दिया। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। हादसे में उनकी पत्नी चोटिल हो गईं।
विज्ञापन

घटना से नाराज लोगों ने शाम को सैरपुर थाने के सामने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे दिल्ली हाईवे पर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया। राम स्वरूप के बड़े बेटे की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

राम स्वरूप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में माली थे। सुबह करीब 7:30 बजे वह पत्नी गीता देवी के साथ स्कूटी से काम पर जा रहे थे। तरहिया गांव के पास सैरपुर-मुबारकपुर रोड पर पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली उनकी स्कूटी से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही राम स्वरूप और गीता सड़क पर गिर पड़े। ट्रैक्टर राम स्वरूप को रौंदता हुए निकल गया। राहगीरों ने चालक को रोकने की कोशिश की तो वह ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। सैरपुर थाने की पुलिस ने गीता को अस्पताल पहुंचाकर स्कूटी और ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले ली।

दस लाख रुपये मुआवजे की मांग

शाम करीब 4:30 बजे घरवाले और ग्रामीण राम स्वरूप का शव लेकर सैरपुर थाने पहुंचे। फिर लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित घरवालों को दस लाख रुपये मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। एसीपी ने बताया कि भट्ठा मालिक से मुआवजे की मांग की गई है। पुलिसकर्मियों के समझाने पर 15 मिनट बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। राम स्वरूप के दो बेटे आयुष और सचिन हैं।

आधे घंटे बाद सामान्य हुआ यातायात

प्रदर्शन के कारण हाईवे पर करीब आधा किमी तक जाम लग गया। एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर आवागमन बहाल करने के लिए कमान संभाली। रैथा रोड के आने वाले ट्रैफिक को बीकेटी की ओर मोड़कर आगे नंदना के सामने से हाईवे के नए कट से लखनऊ के लिए भेजा गया। आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

सैरपुर में शुक्रवार सुबह हादसे में राम स्वरूप गौतम की मौत हो गई। परिजनों ने हाईवे पर उनका शव रख

सैरपुर में शुक्रवार सुबह हादसे में राम स्वरूप गौतम की मौत हो गई। परिजनों ने हाईवे पर उनका शव रख

सैरपुर में शुक्रवार सुबह हादसे में राम स्वरूप गौतम की मौत हो गई। परिजनों ने हाईवे पर उनका शव रख

सैरपुर में शुक्रवार सुबह हादसे में राम स्वरूप गौतम की मौत हो गई। परिजनों ने हाईवे पर उनका शव रख

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें