फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 60 लाख से अधिक नमूनों की जांच, 5776 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 03 Sep 2020 08:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Covid-19 - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रदेश में 60 लाख से अधिक नमूनों की जांच का रिकार्ड बन गया। देश में अभी तक यूपी में ही सबसे अधिक जांच की गई हैं। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को 5776 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 247101 हो गई है। इनमें से 185812 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 3691 कोरोना संक्रमित लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि 57598 एक्टिव मरीज अभी प्रदेश में हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को लखनऊ में 823, कानपुर में 347, प्रयागराज 342, गोरखपुर 224, वाराणसी 217, गाजियाबाद 183, नोएडा 138, बरेली 145, मुरादाबाद 137, अलीगढ़ 144, मेरठ 157, झांसी 75, सहारनपुर 201, बलिया 45, देवरिया 70, बाराबंकी 104, जौनपुर 34, अयोध्या 123, रामपुर 74, शाहजहांपुर 36, कुशीनगर 102, आजमगढ़ 56, महाराजगंज 110, आगरा 75, गाजीपुर 34, हरदोई 49, गोंडा 33, लखीमपुर खीरी 37, बस्ती 42, मथुरा 55, बुलंदशहर 27, पीलीभीत 37, सिद्धार्थ नगर 38, मुजफ्फर नगर 76, इटावा 78, उन्नाव 43, सीतापुर 46, बहराइच 42, सुल्तानपुर 38, चंदौली 17, संत कबीर नगर 26, बिजनौर 71, प्रतापगढ़ 38, हापुड़ 25, अमरोहा 35, कन्नौज 24, मिर्जापुर 22, सोनभद्र 21, फिरोजाबाद 51, बदायूं 51, संभल 25, मऊ 79, मैनपुरी 30, रायबरेली 45, ललितपुर 57, जालौन 28, फर्रुखाबाद 32, फतेहपुर 40, अमेठी 44, औरैया 58, कानपुर देहात 39, शामली 34, भदोही 20, बलरामपुर 26, कौशांबी 29, बांदा 19, एटा 11, कासगंज 26, बागपत 18, आंबेडकर नगर 25, श्रावस्ती 15, चित्रकूट 29, हमीरपुर 04, हाथरस 05 और महोबा में 20 मरीज मिले हैं। इसके अलावा कुल 76 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही 4428 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 6050449 नमूनों की जांच की जा चुकी है। यह देश मेें अब तक सबसे अधिक जांच की संख्या है। बृहस्पतिवार को 136803 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 90262 एंटीजन और बाकी नमूने आरटी पीसीआर, टू्रनाट सीबी नाट से किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पांच-पांच नमूनों के 3052 पूल बनाकर जांच की गई। इनमें से 353 पूल पॉजिटिव पाए गए। जबकि दस-दस नमूनों के 192 पूल बनाकर जांच की गई। इनमें से 13 पूल पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि अभी कुल कुल 111453 संक्रमित लोगों ने होम आइसोलेशन की सुविधा ली है। इनमें से 81865 का आइसोलेशन खत्म हो चुका है। इस समय 29558 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जो कुल एक्टिव मरीजों का 50 फीसदी से अधिक है। इसके अलावा 2558 प्राइवेट अस्पताल, 205 सेमी पेड व्यवस्था में भर्ती हैं। अन्य बचे हुए मरीज सरकारी कोविड अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।  तय शुल्क से ज्यादा लिया तो होगी कार्रवाई अपर मुख्य सचिव ने बताया कि निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज के खर्च को लेकर कई तरह की सूचनाएं मिल रही हैं। मरीजों की सुविधा के लिए फिर से खर्च से सम्बंधित शासनादेश जारी किया जाएगा। प्राइवेट कोविड अस्पतालों में कोविड सम्बंधित जांच, इलाज का पैकेज निर्धारित किया गया है। इससे अधिक शुल्क लेने पर एपेडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कुछ प्रयोगात्मक दवाओं और आईएल-6 जांच का शुल्क इस पैकेज में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें