फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था चौपट, अर्थव्यवस्था रसातल में : अखिलेश

Thu, 03 Sep 2020 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कानून व्यवस्था, कोरोना महामारी और अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मचा है। बेखौफ  अपराधी खूनी तांडव कर रहे हैं। कोरोना से हजारों की जान जा चुकी हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बर्बादी के कगार पर हैं, लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जनता की तकलीफ और रसातल में जाती अर्थव्यवस्था की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री चाहे जितने ऑर्डर जारी करें, उन्हें उनके प्रवचन से ज्यादा कुछ नहीं समझा जाता है। उन्होंने कभी ठोको नीति का उपदेश दिया था। उसी का नतीजा है कि कई जगहों पर पुलिस या अपराधियों ने भाजपा नेताओं को भी ठोक पीट कर हिसाब पूरा कर दिया। अभी बांदा में भाजपा नेता पर धारदार हथियार से हमला हुआ। कुछ दिन पहले फैजाबाद में भाजपा नेता को गोली मारी गई थी। जिलों में रोज हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। क्लैट स्थगित हो गईं पर लाखों युवा जेईई-नीट में बैठने को मजबूर हैं। लॉकडाउन में लाखों की नौकरियां छूट गईं।

लोगों में दहशत, स्वास्थ्य सेवाएं पंगु
अखिलेश ने कहा, स्वास्थ्य विभाग को भाजपा सरकार ने अपंग बना दिया है। इसका परिणाम जनता भुगत रही है। संक्रमितों के इलाज में लापरवाही की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों में दहशत है। भाजपा के मंत्री, विधायक और सांसद भी इससे नहीं बच सके। पुलिस अपराधियों को पकड़ने से ज्यादा चुस्ती छात्रों पर बेरहमी से लाठियों का इस्तेमाल करने में दिखा रही है। प्रशासन असहमति के स्वर को कुचलने की नई-नई साजिशें करता रहता है। हर कोई इस व्यवस्था से त्रस्त है और जल्द छुटकारा पाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें