लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल (डफरिन) से एसी के आउटर चोरी हो गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने वजीरगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच के लिए कमेटी बनी है।
डफरिन अस्पताल की छत पर रखे 12 एसी के आउटर एक-एक करके चोर चोरी कर ले गए। अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। अहम बात है कि चोरी किए गए एसी के आउटर की घटना परिसर में लगे किसी भी सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुई है। इस घटना ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। डफरिन की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि 12 एसी के आउटर चोरी होने की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच के लिए अस्पताल की ओर से एक कमेटी भी गठित की गई है।