फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सभी विभागों की ओटी बंद, 25 ऑपरेशन टले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में लगी आग की वजह से मंगलवार को करीब 25-30 ऑपरेशन टल गए हैं। ये सभी नेत्र रोग, आर्थोपैडिक, गाइनी, जनरल सर्जरी व ईएनटी यूनिट के हैं। मरीजों को अभी ऑपरेशन की डेट भी नहीं दी गई है। वहीं, स्वास्थ्य महानिदेशक ने अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लोकबंधु में मंगलवार की ओटी में हर दिन करीब 25-30 ऑपरेशन होते हैं। इसमें नेत्र रोग विभाग में हर दिन 10 से 15 मरीजों के ऑपरेशन होते हैं। जनरल सर्जरी में आठ से 10 ऑपरेशन, ईएनटी में चार से पांच, गाइनी में चार से पांच मरीजों के ऑपरेशन होते हैं। ये सभी ऑपरेशन टल गए। सभी विभागों की ओटी में ताला लगा मिला। अफसरों का कहना है कि ओटी व वार्ड के विसंक्रमित होने बाद ही ओटी का संचालन शुरू कराया जाएगा। स्वास्थ्य महानिदेशक ने लोकबंधु पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया। जले हुए वार्ड, आईसीयू को देखा। ओपीडी, इमरजेंसी समेत मरीजों को मिल रही अन्य सुविधाओं को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें