फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई की भुगतान प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

Mon, 14 Feb 2022 04:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रशासन ने छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। जिलास्तरीय अधिकारी 10 मार्च तक संदिग्ध डाटा पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने 26 लाख और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई के भुगतान की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। तीसरे चरण के ऑनलाइन आवेदनों में मिले संदिग्ध डाटा को जिलास्तरीय अधिकारियों को भेजकर उनसे 10 मार्च तक इन आवेदनों पर निर्णय लेने को कहा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई के दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण के लिए 10 जनवरी तक आवेदन लिए गए थे। शासन ने चालू वित्त वर्ष में 52 लाख छात्रों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत तीसरे और अंतिम चरण में करीब 26 लाख और छात्रों को भुगतान किया जाना है।

एनआईसी ने डाटा की जांच करके इसे जिलास्तरीय अधिकारियों के लॉग-इन में भेज दिया। इस पर अंतिम निर्णय जिलास्तरीय अधिकारियों को ही लेना है।

उनसे कहा गया है कि जो छात्र 21 फरवरी तक अपनी खामियां सुधारते हैं, जरूरी होने पर छात्रों से संबंधित दस्तावेज की हार्ड कॉपी देखकर निर्णय लें। जिलास्तरीय अधिकारियों को 10 मार्च तक डाटा अंतिम रूप से पोर्टल पर लॉक करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें