कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेते महेंद्र सिंह।
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार ने केंद्र की तरह राज्य में भी जलशक्ति विभाग का गठन कर दिया है। इस नवगठित विभाग में पूर्व से संचालित सात विभागों को शामिल किया गया है।
सचिवालय प्रशासन विभाग ने जलशक्ति विभाग में नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई और जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, लघु सिंचाई, परती भूमि विकास और बाढ़ नियंत्रण विभाग को शामिल किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों मंत्रिमंडल विस्तार में महेंद्र सिंह को इस विभाग का पहला कैबिनेट मंत्री और बलदेव सिंह औलख को राज्यमंत्री बनाया था। केंद्र सरकार जलशक्ति विभाग के निर्देशन में जल संचय, पेयजल आपूर्ति व सिंचाई से जुड़ी तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रदेश में ये सभी योजनाएं इसी विभाग के निर्देशन में संचालित होंगी।