फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को बढ़े महंगाई राहत भुगतान का आदेश जारी, 13.22 लाख पेंशनरों को होगा फायदा

Thu, 24 Oct 2019 01:14 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के 13.22 लाख पेंशनरों को 5 प्रतिशत बढ़े महंगाई राहत (डीआर) के  नकद भुगतान का आदेश बुधवार को जारी कर दिया। अब पेंशनरों को भी 12 के बजाय 17 प्रतिशत महंगाई राहत का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों सरकारी कर्मियों को बोनस, वेतन व महंगाई भत्ते का भुगतान एक साथ 25 अक्तूबर को करने को मंजूरी दी थी। साथ ही पेंशनरों के बढ़े महंगाई राहत का भुगतान भी नकद कराने को कहा था।

वित्त विभाग ने केंद्र से महंगाई राहत में वृद्धि का आदेश जारी होने के बाद इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा था। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन


उनकी मंजूरी के बाद बुधवार को वित्त विभाग ने पेंशनरों को बढ़े महंगाई राहत के भुगतान का आदेश जारी कर दिया। इसके अनुसार पेंशनरों को जुलाई से नवंबर तक बढ़े डीआर का एक साथ भुगतान होगा।

सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र व सचिवालय पेंशनर एसोसिएशन के सचिव एनपी त्रिपाठी ने महंगाई राहत के भुगतान के  लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें