फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

729 लैब टेक्नीशियनों का नियुक्ति आदेश जारी, अमर उजाला ने प्रकाशित की थी खबर

Sun, 24 May 2020 11:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने यूपीएसएसएससी से चयनित 729 लैब टेक्नीशियनों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। यह सभी लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


कोविड महामारी को देखते हुए हाईकोर्ट ने भी इन लैब टेक्नीशियनों की नियुक्ति का आदेश जारी किया था, लेकिन एक सप्ताह से वह भी लंबित था। शनिवार को अमर उजाला ने लैब टेक्नीशियनों की नियुक्ति न होने की खबर प्रकाशित की थी।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2016 में लैब टेक्नीशियन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जुलाई 2019 में इसका परिणाम आया था, लेकिन कोर्ट केस होने के कारण अब तक नियुक्तियां लंबित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई की अपील की थी। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने नियुक्ति का आदेश जारी किया था, लेकिन यह आदेश अगली सुनवाई में आए फैसले के अधीन रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें