फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुबग्गा मंडी के अंदर प्रस्तावित पुल निर्माण का विरोध

विज्ञापन
प्रदर्शन करते आढ़ती।
विज्ञापन
काकोरी। दुबग्गा में जाम से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित पुल निर्माण को लेकर फल एवं सब्जी मंडी के आढ़तियों में आक्रोश बढ़ गया है। मंडी के अंदर से पुल निर्माण के विरोध में बुधवार को आढ़तियों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 30 मई को विशाल विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


युवा किसान आढ़ती फल-सब्जी व्यापारी एसोसिएशन एवं दुबग्गा फल-सब्जी व्यापार समिति के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में अध्यक्ष मयंक लाला यादव ने बताया कि सेतु निगम से प्रस्तावित पुल सीतापुर बाईपास से कानपुर बाईपास तक बनना है, जिसका बड़ा हिस्सा दुबग्गा मंडी से गुजर रहा है। मंडी परिसर के अंदर गेट नंबर-2 के पास चौराहे पर पिलर निर्माण के लिए निशान भी लगाए गए हैं। बिना पूर्व सूचना दिए मंडी परिसर में पिलर निर्माण की तैयारी की जा रही है।
उनका कहना है कि हरदोई रोड की ओर स्थित मंडी का बड़ा हिस्सा और मंडी विस्तार क्षेत्र पुल निर्माण की जद में आ जाएगा, जिससे मंडी दो हिस्सों में बंट जाएगी। इससे मंडी के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो जाएगा और आढ़तियों, किसानों, मजदूरों व व्यापारियों समेत करीब 50 हजार लोगों का जनजीवन प्रभावित होगा। प्रदर्शन के दौरान आढ़तियों ने बंद पड़े गेट नंबर-5 को खुलवाने की मांग भी उठाई। आढ़ती परवेज आलम, अजय सिंह, नवजोत सिंह, गुलफाम, कलाम, आबाद खान, ज्ञान सिंह, एजाज, छोटू मिश्रा आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें