फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष का यूपी सरकार पर गंभीर आरोप, हमें डरा-धमका रही है योगी सरकार

Fri, 21 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विपक्ष के नेताओं ने कहा कि सरकार हमें जेल में डालना चाहती है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में बुधवार को बजट चर्चा के बाद नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण पर बृहस्पतिवार को समूचा विपक्ष बिफर पड़ा। विपक्ष ने सरकार पर विपक्ष को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए विधानसभा का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


विपक्ष का कहना था कि लगता है सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालना चाहती है। समूचा विपक्ष पहले से ही बहिष्कार की तैयारी करके आया था इसलिए सरकार का पक्ष सुने बगैर और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अपील की अनसुनी करते हुए सदन से बाहर चला गया।

सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष के बहिष्कार के चलते प्रश्न प्रहर नहीं हो सका।
विज्ञापन


प्रश्न प्रहर के बाद भी विपक्ष के सदस्य सदन में नहीं आए तो अध्यक्ष ने विभागों का बजट पास कराने के साथ-साथ एजेंडे का काम निपटाया।

सदन की प्रतिष्ठा धूमिल करने का लगाया आरोप

- फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार सुबह कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बुधवार को सदन में जैसी बातें हुईं, जैसे डराया गया, लगता है सरकार पूरे विपक्ष को ही जेल में डाल देना चाहती है।

चौधरी ने अध्यक्ष से कहा कि हमें आपका संरक्षण भी नहीं मिला। खानदान को जेल भेजने की बात कही जा रही है। पूरे सदन की प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है। सदन में कथित पाउडर मिला।

सदन में विपक्ष को लगातार अपमानित किया जाता है। इसलिए आपकी और पीठ की प्रतिष्ठा बचाने के लिए सदन से बाहर जा रहे हैं। अब सदन में अपमानित होने के लिए नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

नियमों का हवाला देकर लगा देते हैं रोक

- फोटो : amar ujala
बसपा के नेता लालजी वर्मा ने कहा कि हम बात कहते हैं तो नियमों का हवाला देकर रोक दिया जाता है। सत्ता पक्ष से कोई खड़ा होता है तो कोई नियम नहीं होता। सदन में नियम व परंपरा रही है कि बजट चर्चा में अंतिम उत्तर वित्त मंत्री देंगे। नेता सदन के बोलने का प्रावधान नहीं है।

नेता सदन बोल सकते हैं तो नेता प्रतिपक्ष को भी सुनना चाहिए। सत्ता पक्ष का आचरण निंदनीय है। सत्ता पक्ष में अहंकार आ गया है। ऐसे में सदन में रहने का कोई औचित्य नहीं है।

विपक्ष को पूरी तरह समाप्त करने का प्रयास : लल्लू
कांग्रेस के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि नेता प्रतिपक्ष का माइक बंद कर दिया गया। नियम है कि जितना समय नेता सदन को मिलेगा, उतना ही नेता प्रतिपक्ष को।

सदन में डंडा चलेगा जैसे असंसदीय शब्दों का प्रयोग हुआ। हम जनता से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा चाहते हैं। विपक्ष को लोग बोलने उठते हैं तो संसदीय कार्य मंत्री व सदस्य टीका-टिप्पणी शुरू कर देते हैं। यह विपक्ष को पूरी तरह समाप्त करने की कोशिश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें