फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पर्यटन और क्रूज टूरिज्म में कॅरिअर बनाने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पर्यटन, एयरलाइंस और क्रूज टूरिज्म जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान (एमकेआईटीएम) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान में बीबीए इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इंटरमीडिएट पास इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि तीन वर्षीय पढ़ाई विद्यार्थियों को पर्यटन, होटल प्रबंधन और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की व्यावसायिक बारीकियों से परिचित कराते हुए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होगी। बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स को पर्यटन और आतिथ्य उद्योग की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। इस कोर्स के जरिये छात्रों को होटल मैनेजमेंट, एयरलाइंस, इवेंट मैनेजमेंट, ट्रैवल एजेंसी, क्रूज टूरिज्म समेत हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कॅरिअर के बेहतर अवसर मिलेंगे।

बीबीए टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स में नामांकन के लिए संस्थान ने पात्रता तय की है। सामान्य, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए इंटरमीडिएट में कम से कम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। संस्थान की ओर से प्रति सेमेस्टर शुल्क 29 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। इच्छुक छात्र www.mkitm.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें