फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में छात्रों के निष्कासन के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को बेमियादी धरने पर बैठे छात्र। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। कुलपति कार्यालय के बाहर 28 अप्रैल को प्रदर्शन करने के आरोप में सोमवार को निष्कासित किए गए तीन छात्रों के समर्थन में छात्र संगठन मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और निष्कासन वापस लेने की मांग करते रहे। देर रात तक विवि प्रशासन की ओर से कोई भी प्रतिनिधि छात्रों से मुलाकात करने नहीं पहुंचा था। पुलिस बल की मौजूदगी में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।
विज्ञापन


निष्कासित छात्रों में एमए हिंदी प्रथम वर्ष के प्रेम प्रकाश यादव, एमए लोक प्रशासन प्रथम वर्ष के शशि प्रकाश और एलएलबी (त्रिवर्षीय) द्वितीय सेमेस्टर के हर्षित शुक्ला शामिल हैं। तीनों छात्र पहले से निलंबित चल रहे थे। विवि प्रशासन के अनुसार, घटना की जांच कुलानुशासक मंडल ने की थी। मंडल ने 21 मई को रिपोर्ट सौंपी, जिस पर कुलानुशासक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने 25 मई को सहमति दी।
कुलपति के आदेश पर निष्कासन की कार्रवाई की गई। आदेश में कहा गया है कि तीनों छात्रों को भविष्य में विवि के किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही उनका विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश भी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस घटना से आक्रोशित छात्रों ने विवि के गेट नंबर एक पर मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और और कुलपति समेत अन्य अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कि निष्कासन का फैसला वापस नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रों की प्रमुख मांगें

तीनों छात्र नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। छात्रहितों की बात करने पर की गई निलंबन और अर्थदंड की कार्रवाई रद्द की जाए। विश्वविद्यालय में की गई फीस वृद्धि वापस ली जाए और छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं। विश्वविद्यालय परिसर में डेरा डाले बैठे पुलिसकर्मियों को हटाया जाए। छात्रों के आंदोलन के लिए परिसर में वॉल पेंटिंग और स्थायी धरना स्थल सुनिश्चित किया जाए। प्रदर्शन करने वाले निष्कासित छात्रों में प्रेम प्रकाश यादव, शशि प्रकाश, हर्षित शुक्ला के अलावा महेंद्र यादव, अभिषेक श्रीवास्तव बाबू, कुलदीप यादव, प्रियांशु यादव, अनुराग चौधरी, विशाल कुमार और प्रिंस प्रकाश आदि मौजूद रहे।

लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को बेमियादी धरने पर बैठे छात्र। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें