फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यात्रियों की जरूरतों के अनुसार रूटों पर चलाएं सिटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की 51वीं बैठक शुक्रवार को लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई। बैठक में यात्रियों की जरूरतों के अनुसार रूटों का अध्ययन कर सिटी बसों को चलाने के निर्देश दिए गए। सिटी बसों की आय बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मार्च से जुलाई 2026 तक के संचालन और बजट की स्थिति की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सिटी ट्रांसपोर्ट अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक यात्रियों वाले रूटों और मांग के अनुसार बसों का संचालन करें। आय में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों पर बसों के संचालन के परिणामों की जानकारी मंडलायुक्त को दी। मार्च से जुलाई के बीच आवंटित बजट के सापेक्ष प्राप्त परिणाम संतोषजनक पाए गए। वित्तीय स्थिति व संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार सहित नगरीय परिवहन निदेशालय के निदेशक और पुलिस कमिश्नरेट के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। एलसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक, मुख्य वित्त अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें