सावधानी बरतने से ही बचेगी दूसरों की जान
जब भी आप कार से उतरें या किसी गाड़ी से निकलें तो दरवाजा खोलने से पहले पीछे आने वाले वाहनों को जरूर देख लें। इसके अलावा सड़क पर चलते समय हमेशा सतर्क रहें। कोशिश करें कि अगर कोई अचानक कार का दरवाजा खोलता है तो उससे बचा जा सके। कार चालकों की यह जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि कार का दरवाजा खोलते समय कोई और वाहन या इंसान इसकी चपेट में न आए।
- दिसंबर 2018 में आशियाना इलाके में एक कार चालक ने चलती कार से पान मसाला थूकने के लिए दरवाजा खोल दिया। इससे पीछे से आ रहे बाइक सवार सब्जी व्यापारी आयुष कार के दरवाजे से टकरा गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।
- जून 2018 में हजरतगंज में खड़ी कार का दरवाजा चालक ने अचानक खोल दिया। इससे पीछे से आ रहा बाइक सवार युवक दरवाजे से टकरा गया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
- जुलाई 2022 में आलमबाग के छोटा बरहा इलाके में अचानक कार का गेट खुलने से स्कूटी सवार अनिल गौतम टकरा गए। गंभीर रूप से घायल अनिल की मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था।