केजीएमयू के गठिया रोग विभाग ने मरीजों के हितों को देखते हुए नई पहल की है। विभाग ने ऑनलाइन ओपीडी चलाने का फैसला किया है। केजीएमयू में यह प्रयोग करने वाला पहला विभाग है।
मरीजों से व्हाट्सएप पर ही उनके पुराने पर्चे मंगवाए जाएंगे और दवाएं बदलने के बाद मरीजाें को वाट्सएप पर ही भेज दिया जाएगा। केजीएमयू के गठिया रोग विभाग में मरीज देखने का सुरक्षित और सिस्टमैटिक प्रबंध विभागाध्यक्ष प्रो. अनुपम वाखलु ने किया है।
अभी तक इमरजेंसी में आने वाले गठिया के मरीजों को देखा जा रहा है। मरीज आने से पहले मोबाइल नंबर 9511110965 पर कॉल कर लें। इसी नंबर पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। फिलहाल इमरजेंसी में आने वाले गठिया मरीजों की ओपीडी गेट पर पहले थर्मल स्क्रीनिंग होती है।
फिर मरीज के हाथ को सैनिटाइज कराया जाता है। इसके बाद अंदर जाने दिया जाता है। यदि किसी मरीज में बुखार मिलता है तो उसे फीवर क्लीनिक भेज दिया जाता है। जब मरीज के कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ जाती है, तभी उसे देखा जाता है। गंभीर मरीज एडमिट भी किए जा रहे हैं।