फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: कार्यालयों में अब एक समय में एक तिहाई कार्मिक ही करेंगे काम

Sun, 09 May 2021 10:44 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा है अब स्वीकृत जनशक्ति के सापेक्ष 50 प्रतिशत कार्मिक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, लेकिन एक समय में कार्मिकों की उपस्थिति स्वीकृत जनशक्ति की 33 प्रतिशत तक ही होगी। बाकी 50 प्रतिशत कार्मिक घर से ही कार्य करेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब एक समय में एक तिहाई कर्मचारी ही कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। जबकि पिछले महीने शासनादेश जारी कर 50 प्रतिशत कार्मिकों को कार्यालय में उपस्थित होकर और 50 प्रतिशत को घर से कार्य करने (वर्क फ्रॉम होम) के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा है अब स्वीकृत जनशक्ति के सापेक्ष 50 प्रतिशत कार्मिक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, लेकिन एक समय में कार्मिकों की उपस्थिति स्वीकृत जनशक्ति की 33 प्रतिशत तक ही होगी। बाकी 50 प्रतिशत कार्मिक घर से ही कार्य करेंगे। जबकि दिव्यांग कार्मिक और गर्भवती महिलाएं पहले की तरह घर से काम करती रहेंगी।

इसके अतिरिक्त वे कार्मिक जो अस्वस्थ हैं, वे घर से कार्य करने के लिए अधिकृत होंगे। उन्होंने कहा है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। मुख्य सचिव ने शासन के समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों, समस्त जिलाधिकारियों, विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें