फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC चुनाव: 38.74 फीसदी हुआ मतदान

Wed, 12 Nov 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन सीट के लिए मंगलवार को हुए मतदान में वोटरों ने बेहद सुस्ती दिखाई। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में महज 38.74 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


बरेली जिले में सिर्फ 35 फीसदी वोट पड़े। नौ जिलों में मुरादाबाद सबसे पीछे रहा, जहां महज 31.6 फीसदी मतदान हुआ। मतदान केंद्र घंटों सूने पड़े रहे। महिला मतदाता तो और भी कम संख्या में वोट देने पहुंची।

अनुमान है कि केवल 20 फीसदी महिला मतदाताओं ने ही वोट डाले। 45.87 फीसदी वोटिंग के साथ अमरोहा मतदान के मामले में टॉप पर रहा। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटने पर सरकारी अमले ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सुबह आठ से शाम चार बजे तक चली मतदान की प्रक्रिया शुरू से ही धीमी रही। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक महज 6.20 फीसदी मतदान ही हो सका था। काफी देर के अंतराल में मतदाता एक-एक करके पहुंच रहे थे।

बरेली के क्यारा ब्लॉक कार्यालय में दोपहर एक बजे तक 191 में से सिर्फ 37 वोट ही डाले गए थे। अधिकतर मतदान केंद्रों पर यही हाल रहा। शिक्षकों और सियासी कार्यकर्ताओं में जरूर उत्साह रहा। लगभग हर मतदान केंद्र पर भाजपा, सपा और अन्य प्रत्याशियों के बिस्तर डाले गए थे।

14 को आएगा मतगणना परिणाम
एमएलसी चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आ जाएंगे। यहां नरियावल मंडी में मतगणना होगी। अब प्रशासन को मतगणना की तैयारी करनी है। मतपेटियां मतगणना केंद्र पर भिजवाई गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें