राज्य सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 26 अधिकारियों को डीएसपी से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया है।
इसके अलावा विभिन्न वेतनमान श्रेणी में कार्यरत 55 अपर पुलिस अधीक्षकों को उच्च वेतनमान में प्रमोट किया है।
सरकार के इस आदेश से प्रांतीय पुलिस सेवा के कुल 81 अफसरों को प्रोन्नति हासिल हुई है।
इन आदेशों में 1993 से 1996 बैच के 24 डीएसपी को सीधा अपर पुलिस अधीक्षक के 15,600-39,100 वेतनमान (7600 ग्रेड पे) में प्रोन्नत किया गया है, जबकि 1996 बैच के दो अधिकारियों को कामचलाऊ व्यवस्था में स्थानापन्न प्रोन्नति दी गई है।