प्रदेश में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेजों के भवन निर्माण की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। गुणवत्ता और समयबद्धता पर फोकस रहे। 9 मेडिकल कॉलेजों में प्राचार्यों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इन कार्यों को यथासंभव शीघ्रता से पूरा किया जाए। 14 अन्य प्रस्तावित नए मेडिकल कॉलेजों में अगले सत्र से पठन-पाठन शुरू करने के लक्ष्य को देखते हुए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएं।
कोरोना प्रबंधन में निगरानी समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। गांवों में भ्रमण करते समय निगरानी समितियां यह भी सुनिश्चित करें कि कोई जरूरतममंद राशन से वंचित न रहे। हर गरीब, निराश्रित और अन्य पात्र लोगों को राशन जरूर मिले।
प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। स्थिति यह हैकि गुरुवार को सिर्फ 12 जिलों में 10 से अधिक मरीज मिले हैं तो इतने ही जिलों में एक भी मरीज नहीं मिले हैं। 24 घंटे के दौरान कुल 336 नए मरीज मिले हैं, जबकि 685 डिस्चार्ज हुए हैं।
अब प्रदेश में कुल 6019 एक्टिव केस हैं।
अब तक कुल पांच करोड़ 44 लाख 36 हजार 119 लोगों की जांच की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 290234 लोगों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण की द र 0.1 फीसदी और रिकवरी की दर 98.4 फीसदी हो गई है। गुरुवार को मिले मरीजों मेंलखनऊ में 16, मेरठ में 17, गोरखपुर में 14, मुजफ्फरनगर में 13, वाराणसी में 13, प्रयागराज में 21, गाजियाबाद में18, गौतमबुद्ध नगर में14, प्रतापगढ़ में 11, सिद्धार्थ नगर में 11, मुरादाबाद में 12 मरीज मिले हैँ। इसी तरह 12 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला है।
कहां कितनी हुई मौत
प्रदेश मेंकुल 69 लोगों की मौत हुई है। इसमें लखनऊ में 11, गोरखपुर में तीन, वाराणसी में दो, कानपुर में सात, फतेहपुर मेंपांच, शाहजहांपुर में छह, जालौन में तीन मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में क हीं दो तो कहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसी तरह 45 जिले में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।