फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के पते पर आपत्तिजनक सामान की ऑनलाइन शॉपिंग, मुकदमा दर्ज, हिरासत में आरोपी

Mon, 05 Oct 2020 11:23 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हाथरस कांड का विरोध करते हुए एक युवक ने मुख्यमंत्री के पते पर ऑनलाइन सामान बुक कराया। आपत्तिजनक सामान होने की जानकारी पर पुलिस ने गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही डिलीवरी रुकवाई और ऑर्डर को निरस्त करा दिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक युवक का मेसेज वायरल हुआ। इसमें युवक आशीष कनौजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से ऑनलाइन शॉपिंग की बात कही थी। उसने एक आपत्तिजनक सामान बुक कराया जिसकी डिलीवरी मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के पते पर होनी थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पुलिस ने एसएसआई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम पुलिस ने ऑर्डर को निरस्त करा दिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी एक राजनीतिक दल से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें