फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार विरोधी पोस्टर लगा रहे कांग्रेस नेता ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, साथी सहित गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2020 11:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सरकार के विरोध में विधान भवन के आसपास पोस्टर चस्पा कर भाग रहे कांग्रेस नेता को पकड़ लिया गया। पुलिस ने पीछा किया तो सिपाही की बाइक पर गाड़ी चढ़ा दी। नेता की गाड़ी की टक्कर से सिपाही घायल हो गया।

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने नेता और उनके एक साथी को पकड़ लिया। गाड़ी में पुलिस को पोस्टर भी मिले हैं, जिसे हजरतगंज इलाके में हाथरस कांड के बाद सरकार के विरोध में चस्पा किया जा रहा था। पुलिस ने कांग्रेस नेता व उनके साथी के खिलाफ सिपाही पर जानलेवा हमले के मामले में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अंजनी पांडेय के मुताबिक, पुलिस को देख कर कार में पोस्टर चस्पा करने वाले दो लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। कसमंडा चौराहे के पास सिपाही राहुल ने अपनी बाइक आगे लगाई तो कार सवार ने उसकी बाइक पर कार चढ़ा दी। सिपाही राहुल घायल हो गया। कार सवारों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


चेकिंग में कार में वह पोस्टर भी मिले जिन्हें हजरतगंज इलाके में चस्पा किया गया। कार में कांग्रेस नेता शैलेंद्र तिवारी और उनके साथी सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज नरही भूपेंद्र सिंह की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और सिपाही पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें