गोमती नगर विस्तार के सरजू अपार्टमेंट में डिलीवरी ब्वाय से खाना मंगाकर मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में जोमैटो के कर्मचारियों ने मारपीट और हंगामा किया। बवाल देखकर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला शांत कराया और केस दर्ज कर लिया है।
बताया गया कि सूरज अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोगों ने बुधवार रात जोमैटो पर ऑनलाइन खाना मंगाया। खाने की डिलीवरी के समय जोमैटो वाले ने पैसे मांगे तो उन्होंने डिलीवरी ब्वाय को पीटा और वहां से भगा दिया। सुबह कई सारे जोमैटो वाले सड़क पर आ गए और हंगामा करने लगे।