फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में गंभीर होती जा रही गरीबों व बेरोजगारों की समस्याएं: मायावती

Thu, 04 Jul 2019 05:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश के 130 करोड़ गरीबों, मजदूरों, किसानों व बेरोजगारों की समस्याएं हर रोज गंभीर होती जा रही हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केवल कागजी दावों से देश की जनता का कल्याण कैसे संभव है? उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि लोगों को हसीन सपने दिखाना परन्तु उस हिसाब से काम नहीं करना व भावनाएं भड़काकर राजनीतिक रोटी सेंकना भाजपा की विशेषता रही है।

उन्होंने कहा, आज पेश आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रमाणित करता है कि गरीबी, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या आदि की गंभीर समस्याओं के मामले में यह सरकार उदासीन व लापरवाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें