प्रो. खरे ने बताया कि इस साल वेटेज का लाभ अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी करने से पहले ही दिया जाएगा। इस तरह से एक अभ्यर्थी की केवल एक रैंक होगी। हर साल काउंसलिंग के बाद वेटेज के नंबर के आधार पर उसकी रैंक जारी की जाती थी। ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग होने की वजह से उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन रिजल्ट जारी करने से पहले ही कर लिया जाएगा।
एसएमएस व वॉयस मेल से भी दी जाएगी जानकारी
इस साल अभ्यर्थियों को एसएमएस के साथ ही ई-मेल और वॉयसमेल से सभी जानकारियां दी जाएंगी। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की समस्याओं के लिए फोन और ई-मेल की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बढ़ सकती है आवेदन फीस
विवि प्रशासन इस साल बीएड प्रवेश परीक्षा शुल्क बढ़ा सकता है। पिछले पांच साल से सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपये और एससी-एसटी के लिए 550 रुपये चला आ रहा है। इस साल इसे दोगुना किया जा सकता है। प्रवेश शुल्क पर फैसला शासन की अनुमति के बाद लिया जाएगा।