फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन इलाकों में ठप हो सकती है ऑन लाइन CNG-PNG सप्लाई

Fri, 14 Feb 2014 09:35 AM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माल एवेन्यू इलाके में निर्माणाधीन ओवरब्रिज से ट्रांसगोमती में ऑनलाइन सीएनजी-पीएनजी सप्लाई ठप होने का खतरा मंडराने लगा है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल इस ओवरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य से जुड़े सेतु निगम ने बीते दिनों ट्रांसगोमती में सीएनजी व पीएनजी की सप्लाई से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी को नोटिस जारी कर महात्मा गांधी मार्ग पर पुल निर्माण का कार्य शुरू किए जाने में बाधा पैदा कर रही सीएनजी-पीएनजी सप्लाई की भूमिगत गैस लाइन को हटाने के लिए कहा है।

भूमिगत पाइप लाइन हटाने का नोटिस मिलने के बाद से ग्रीन गैस कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप है। कंपनी के प्रबंध निदेशक का कहना है कि नादरगंज स्थित मुख्य सप्लाई लाइन से जुड़ी इस भूमिगत गैस पाइप लाइन को हटाना अथवा शिफ्ट करना संभव नहीं है।
विज्ञापन


इसके सहारे से ही ट्रांसगोमती क्षेत्र के दो बड़े ऑनलाइन फिलिंग स्टेशनों पर सीएनजी सप्लाई के साथ गौतम पल्ली सहित गोमती नगर के चिह्नित इलाकों में सस्ती व सुरक्षित पीएनजी उपलब्ध कराई जाती है। इसमें जरा भी छेड़खानी से पूरे ट्रांसगोमती इलाके में ऑनलाइन गैस की सप्लाई ठप होना तय है।

ग्रीन गैस कंपनी द्वारा शहर के हर प्रमुख इलाके में सीएनजी व पीएनजी की ऑनलाइन पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए वर्ष 2005-06 में नादरगंज से गोमती नगर फैजाबाद रोड तक 12 मिमी. चौड़े पाइप  की भूमिगत लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था।

नादरगंज से कृष्णानगर, आलमबाग, पटेल नगर, कैंट इलाके से महात्मा गांधी मार्ग पर रेलवे लाइन के बगल से कटाई वाले पुल के पास से होते हुए इसे गोमती नगर के विभिन्न इलाकों तक पहुंचाया गया था।

इसी ऑनलाइन पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाने के बाद ही गोमती नगर व फैजाबाद रोड स्थित दो फिलिंग स्टेशनों को सीएनजी की ऑनलाइन सप्लाई युक्त बनाने के साथ करीब एक हजार घरों में पीएनजी कनेक्शन भी दिए गए हैं।

सभी विभागों से ली थी एनओसी
ग्रीन गैस कंपनी के प्रबंध निदेशक एसपी शर्मा बताते हैं कि सीएनजी-पीएनजी की ऑनलाइन आपूर्ति के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाने से पहले हर संबंधित सरकारी विभाग की एनओसी ली गयी थी।

इसमें सेतु निगम, एलडीए, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग व पर्यावरण सहित कई अन्य जरूरी विभाग शामिल थे। सभी विभागों की एनओसी के बाद ही कंपनी ने करोड़ों की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को शुरू कर कार्य पूरा कराया है।

पंद्रह दिन का अल्टीमेटम
सेतु निगम के एक अभियंता की तरफ से ग्रीन गैस कंपनी को भेजी गई नोटिस में कहा गया है कि माल एवेन्यू फ्लाई ओवर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्य में शामिल हैं।

महात्मा गांधी मार्ग की तरफ से ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू पिलर की गहरी खुदाई होनी है। इसमें उक्त स्थान से गुजर रही कंपनी की सीएनजी व पीएनजी सप्लाई की ऑन लाइन पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने का खतरा है।

ऐसे में किसी हादसे की आशंका से बचने के लिए इस पाइप लाइन को हटाने जरूरी है। ट्रांसगोमती स्थित गोमती नगर व चिनहट चौराहा स्थित दोनों ऑनलाइन फिलिंग स्टेशनों पर हर दिन छह से आठ हजार वाहन सीएनजी भरवाते हैं।

डीबीसी पंपों से सिर्फ सीमित मात्रा में ही निर्धारित समय के लिए सीएनजी सप्लाई हो सकती है। ऑनलाइन पंप संचालन से दोनों ही फिलिंग स्टेशनों पर 24 घंटे सीएनजी वाहन चालकों को गैस भरवाने की सुविधा मिली है।

इसके साथ ही कंपनी ने घरेलू एलपीजी सप्लाई में व्याप्त किचकिच से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए सस्ती व सुरक्षित पीएनजी की उपलब्ध कराने के लिए अप्रैल माह से गोमती नगर के कई इलाकों में हर माह तीन हजार घरों तक पीएनजी कनेक्शन देने का वायदा भी कर रखा है।

वर्तमान में गोमती नगर के करीब एक हजार घरों में पीएनजी की ऑन लाइन सप्लाई हो रही है। भूमिगत सप्लाई लाइन को लेकर उठा विवाद अगर जल्द ही नहीं थमा तो ट्रांसगोमती में सीएनजी-पीएनजी की ऑनलाइन सप्लाई ठप हो जाएगी।
विज्ञापन


सीएनजी-पीएनजी की ऑनलाइन सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए बिछाई गई भूमिगत गैस पाइप लाइन का कार्य सभी संबंधित सरकारी विभागों की एनओसी के बाद ही कराया गया है।

ऐसे में अब अचानक सेतु निगम द्वारा फ्लाई ओवर बनाने में बाधा पैदा होने की बात कहते हुए सप्लाई लाइन को शिफ्ट कराने का नोटिस देना न्यायसंगत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें