फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के साथ पेंटिंग में भी माहिर अफसर

Fri, 14 Feb 2014 09:29 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक कौशल में माहिर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आईएएस वीक के पहले दिन चित्रकला, पुष्प सज्जा व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में भी हाथ दिखाए।
विज्ञापन


कई प्रतियोगिताओं में अफसरों के साथ उनकी पत्नियों व बच्चों ने भी सहभागिता निभाई। आईएएस वीक की शुरुआत चित्रकला, पुष्प सज्जा, पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता से हुई।

राजभवन स्थित सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट परिसर में लगी चित्रकला प्रदर्शनी में आईएएस अधिकारियों और उनकी पत्नियों द्वारा खींचे गए बेहतरीन चित्रों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


इनमें प्राकृतिक दृश्य, प्राचीन व ऐतिहासिक इमारतें व आकर्षक कलाकृतियां शामिल थीं। मोहक रंगोली ने लोगों का ध्यान खींचा।

एसोसिएशन के सचिव अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव संस्कृति राजन शुक्ला व सचिव महिला एवं बाल विकास कामिनी चौहान रतन आदि के निर्देशन में ये प्रतियोगिताएं हुईं।

प्रतियोगिता में शामिल परिजनों का उत्साह बढ़ाने के लिए आईएएस अफसर भी उपस्थित रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन अशोक बनर्जी, प्रदीप चंद्र वाजपेयी व प्रकाश राय ने किया।

देर शाम सीएसआई डिनर का आयोजन हुआ। शासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सूबे भर से आईएएस वीक में शामिल होने पहुंचे अफसर इसमें शरीक हुए।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आईएएस अफसरों के साथ डीआईजी व उनसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।

क्विज- क्विज प्रतियोगिता में दो टीमें बराबरी पर छूटीं। संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार डॉ. हरिओम व मुकेश मेश्राम तथा नीतीश व अखंड प्रताप सिंह की टीम को मिला।

दूसरे स्थान पर शिल्पी व प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार की पत्नी की टीम रही।

रंगोली- समूह रंगोली वर्ग में आईएएस कामिनी चौहान रतन, सचिव खेलकूद के. रविंद्र नायक की बेटी हेमा नायक, नियोजन विभाग में विशेष सचिव पुष्पा सिंह व आईएएस अमृता सोनी की टीम अव्वल रही।

एकल रंगोली वर्ग में विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा चैत्रा वी. ने बाजी मारी।

फोटोग्राफी- फोटोग्राफी कंपटीशन चार वर्ग में हुआ।

ऐतिहासिक इमारतों की फोटोग्राफी में एसोसिएशन के सचिव अमृत अभिजात को प्रथम, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डॉ. एसएस दास को द्वितीय व मुकुल सिंघल को तीसरा स्थान मिला।

पोट्रेट श्रेणी में विशेष सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन सुरेंद्र सिंह की पत्नी गरिमा सिंह ने बाजी मारी।

दूसरे स्थान पर विशेष सचिव स्वास्थ्य मयूर माहेश्वरी व तीसरे स्थान पर इटावा के डीएम विद्याभूषण की पत्नी अलंकृता रहीं।

बेहतरीन प्राकृतिक दृश्यों के लिए मुरादाबाद के डीएम संजय कुमार को पहला, आईएएस शीतल वर्मा को दूसरा व आदर्श सिंह को तीसरा स्थान मिला।

लैंडस्केप चित्रों में विद्याभूषण को पहला, गाजीपुर के डीएम विशाक जी. अय्यर को दूसरा व प्रीति अनुराग यादव को तीसरा स्थान मिला।

पुष्प सज्जा प्रतियोगिता- यह प्रतियोगिता तीन वर्ग में हुई। इसमें हर प्रतिभागी को एक-एक वर्ग में पहला स्थान मिला।

ताजे पुष्पों की कलात्मक साज-सज्जा में रायबरेली की डीएम अदिति सिंह को पहला, यूपीडा के सीईओ मुकुल सिंघल की पत्नी निवेदिता सिंघल को दूसरा व कामिनी चौहान रतन की बेटी अर्सिया को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


मिश्र प्रजाति की पुष्प सज्जा में अर्सिया को प्रथम, अदिति को द्वितीय व निवेदिता को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। सूखे फूलों की साज-सज्जा प्रतियोगिता में निवेदिता सिंघल अव्वल रहीं तो अर्सिया नंबर पर दो पर।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें