लखनऊ विश्वविद्यालय में ई-कंटेंट तैयार होने का असर अब पढ़ाई पर भी नजर आने लगा है। काफी शिक्षकों ने ई-कंटेंट अपलोड करने के साथ ही ऑनलाइन क्लास लेनी भी शुरू कर दी हैं।
शिक्षकों ने वाट्सएप ग्रुप पर सवाल पूछने और जवाब देने का सिलसिला पहले ही शुरू कर दिया था। ऑनलाइन क्लास से छात्रों को वास्तविक कक्षा में होने का आभास होता है।
लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुधीर मेहरोत्रा ने रविवार को भी अपनी कक्षाएं पढ़ाना जारी रखा। रविवार को उन्होंने इनवॉयरमेंटल साइंस की क्लास ली।
इसी तरह इसी विभाग के शिक्षक प्रो. आरके मिश्रा ने भी विद्यार्थियों की समस्याओं का ऑनलाइन समाधान किया। ये शिक्षक विद्यार्थियों से निर्धारित समय अवधि के दौरान जूम सॉफ्टवेयर पर भी जुड़ते हैं।