विश्वविद्यालय के केंद्रीय ग्रंथालय ने मशहूर प्रकाशन संस्था पियर्सन के साथ मिलकर एक विशेष प्रबंध किया है। प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी ने पीयरसन के सहयोग से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एक वेब लिंक उपलब्ध कराया है जिस पर जाकर विद्यार्थी 40,000 से ज्यादा उत्कृष्ट पाठ्य सामग्री का अध्ययन कर सकते और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पियर्सन ने विशेष परिस्थितियों में यह सुविधा 30 अप्रैल तक के लिए मुहैया कराई है जिसका उपयोग कोई भी शिक्षक और विद्यार्थी कर सकता है। यही नहीं गूगल प्ले स्टोर से पियर्सन ई लाइब्रेरी एप डाऊनलोड करके भी इसी पासवर्ड से शिक्षक और विद्यार्थी अपने मोबाइल पर भी ये सामग्री देख सकेंगे।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने जिस त्वरित गति से विद्यार्थी हित में वेबसाइट पर ई कंटेंट उपलब्ध कराया है वह प्रशंसनीय है । मैं आशा करता हूं कि कि यह आगे भी जारी रहेगा और विद्यार्थी इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएंगे।