लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपीआरटीओयू लखनऊ रीजनल की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अलका वर्मा ने बताया कि दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर जाकर पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इनमें स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट स्तर के कई कोर्स हैं।
विश्वविद्यालय की ओर जारी सूचना के अनुसार, छात्र स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवीए, बीएलआईएस और बीसीए में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएलआईएस, एमबीए और एमसीए में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा डिप्लोमा, सर्टिफिकेट के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। बता दें कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से छात्रों को घर बैठे बिना किसी परेशानी के मनपसंद कोर्स में दाखिला लेने की सुविधा मिलती है। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।
यहां करें आवेदन : https://www.uprtou.ac.in