फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से सस्ती दरों पर मिलेंगी एनसीईआरटी की किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूल-कॉलेजों के शैक्षिक सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के लिए सस्ती दरों पर एनसीईआरटी की किताबें बृहस्पतिवार से मिलेंगी। परिषद के सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर राजधानी में चार कॉलेजों में अलग-अलग तिथियों में स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन स्टॉलों पर बोर्ड की ओर से निर्धारित प्रकाशकों की किताबें मिलेंगी। इनमें पायनियर प्रिंटर्स एंड पब्लिशर्स, सिकंदरा आगरा, सिंघल एजेंसीज पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर और पीतांबरा बुक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। स्टॉलों से कक्षा नौ, 10, 11 और 12 के विद्यार्थी किताबें ले सकेंगे।

इन तिथियों में यहां लगेंगे स्टॉल
9 व 10 जुलाई : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहमीना रोड
14 व 15 जुलाई : काशीश्वर इंटर कॉलेज, मोहनलालगंज
20 व 21 जुलाई : राम पाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज, गोसाईंगंज
23 व 24 जुलाई : बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज

कोट....
कॉलेजो में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। नए बच्चों के पास किताबें नहीं हैं। उनकी सुविधा के लिए ये स्टॉल लगाए जाएंगे। अप्रैल में भी स्टॉल लगाए गए थे। बच्चे स्टॉल पर जाकर किताबें ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें