फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन का मौका 10 तक, यहां देखें पूरी डिटेल

Fri, 31 May 2019 04:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के प्रतिष्ठित शिया पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जून को समाप्त हो रही है। कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.shiapgcollage.ac.in के  साथ ही ऑफलाइन भी किये जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म महाविद्यालय के सीतापुर रोड और विक्टोरिया स्ट्रीट कैंपस से प्राप्त किये जा सकते हैं।

विज्ञापन


कॉलेज में दाखिले मेरिट केआधार पर होने हैं। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म महाविद्यालय परिसर में अंतिम तारीख से पहले जमा करने होंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों का आवेदन शुल्क 750 रुपये तथा परास्नातक पाठ्यक्रमों का आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है।

कॉलेज में बीएससी की 550, बीएससी सेल्फ फाइनेंस की 320, बीए की 1046, बीकॉम की 700, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 320, एमएससी जूलॉजी की 25, एमएससी स्टैट की 20, एमजेएमसी की 40, एमकॉम प्योर की 60, एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स की 60, एमए सोश्योलॉजी की 60, एमए उर्दू की 60 सीट और बीबीए की 60 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारिता और प्रबंधन की पढ़ाई का मौका

डेमो
शिया पीजी कॉलेज लविवि, बीबीएयू और अरबी-फारसी विवि के साथ ही उन चुनिंदा संस्थानों में है जहां पर पत्रकारिता की पढ़ाई होती है। शिया पीजी कॉलेज एकमात्र महाविद्यालय है जहां पर परास्नातक स्तर पर इसकी पढ़ाई का मौका मिलता है। बाकी संस्थानों में सिर्फ स्नातक स्तर पर ही पत्रकारिता की पढ़ाई होती है। इसके अलावा यहां पर बीबीए की पढ़ाई भी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें