इसी के आधार पर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा हाल में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने कहा कि इग्नू से बीसीए और एमसीए कोर्स कर रहे छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और हाल टिकट प्रवेश पत्र अलग से जारी किए जाएंगे।
इसके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। बी लाइब्रेरी साइंस परीक्षार्थी अपनी प्रायोगिक परीक्षा के परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए परीक्षा केंद्र के परीक्षा अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं। इस संदर्भ में इग्नू के फोन नंबर 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है।