फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अलवर का प्याज लखनऊ में गिराएगा भाव

Sun, 03 Nov 2013 11:23 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली बाद राजस्थान के अलवर का प्याज रेट को गिराएगा। यानी फुटकर बाजार में अभी जो प्याज 50 रुपये किलो बिक रहा उसमें 15 से 20 रुपये किलो की कमी आएगी।
विज्ञापन


इससे जनता को राहत महसूस होगी। वही दूसरी तरफ मंडी परिषद के आदेश को ताक पर रखकर कुछ बाजारों में अभी भी प्याज को मनमाने दाम 70 रुपये किलो बेचा जा रहा है।

दुबग्गा एवं नवीन थोक सब्जी मंडी के आढ़तियों ने बताया कि नासिक से प्याज की आवक शुरू हो चुकी है, जिससे दाम घटने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

वर्तमान में नासिक से 10 से 12 ट्रक प्याज मंडियों में उतर रहा है। लेकिन दिवाली के बाद अलवर का प्याज जब 8 से 10 ट्रक रोजाना मंडी में आएगा तो उम्मीद है कि उसके दाम 15 से 20 रुपये घटेंगे।
विज्ञापन


प्याज की कीमत कम होने से थोक ही नहीं सीधे फुटकर मंडी पर असर पड़ेगा। वर्तमान में थोक में जो प्याज 30 से 38 रुपये किलो बिक रहा वह भी सस्ता होगा।

डंडइया बाजार के दुकानदार इदरीश ने बताया कि रविवार को प्याज 50 रुपये किलो बिका लेकिन अलवर का प्याज आने से इसका दाम 30 से 35 रुपये किलो होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वहीं ग्राहकों की शिकायत है कि कल्याण निगम द्वारा 40रुपये किलो और फुटकर बाजार में 50 रुपये किलो प्याज बिक रहा है।

गोमतीनगर एवं इंदिरानगर की फुटकर बाजारों में अब भी प्याज को 70 रुपये किलो बेचा जा रहा है। ग्राहकों ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें