फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक हजार घरों में एक सप्ताह से पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। त्रिवेणी नगर वार्ड के पतौरागंज के करीब एक हजार घरों में एक सप्ताह से पानी की किल्लत है। यहां लगे जिस नलकूप से पानी की आपूर्ति होती है, वह खराब है। शनिवार रात पेयजल किल्लत का मामला बढ़ने के बाद रविवार को जलकल विभाग ने मरम्मत शुरू कर दी है, हालांकि, इसमें कई दिन लगेंगे, जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद देव शर्मा मिश्रा ( मुन्ना मिश्रा) का कहना है कि पतौरागंज का नलकूप क्षमता से कम पानी दे रहा है। इसे ठीक कराने के लिए जलकल विभाग में कई बार शिकायत की गई, मगर समस्या दूर नहीं की गई। मोटर फेल होने से शनिवार शाम पानी की समस्या ज्यादा गहरा गई। जानकारी के बाद पहले जलकल महाप्रबंधक को फोन किया गया तो उन्होंने पूरी बात ही नहीं सुनी। उसके बाद नगर आयुक्त को फोन मिलाया तो पता चला कि उनका फोन तो कर्मचारी के पास है। नगर आयुक्त खुद फोन ही नहीं उठाते।
नगर आयुक्त जो फोन खुद उठाते हैं, उसका नंबर उन्होंने किसी को नहीं दिया। ऐसे में जब अफसरों से बात नहीं हुई तो नलकूप पर जाकर देखा गया तो वह बंद मिला। उसके बाद संबंधित इंजीनियर को फोन किया। उन्होंने सुबह आने की बात कही। इस पर इलाके के सुपरवाइजर को बुलाकर किसी तरह मोटर सही कराकर अस्थायी रूप से नलकूप चालू कराया।
विज्ञापन

इस गर्मी में भी अगर अधिकारी शिकायतों पर ध्यान नहीं देंगे तो बहुत समस्या होगी। शासन का आदेश है कि पेयजल आपूर्ति में कोई समस्या न आए, लेकिन यहां तो समस्या सुनने को भी अधिकारी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

- मुन्ना मिश्रा, भाजपा पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें