कानपुर में कल्याणपुर के विनायकपुर में सड़क पर लड़ रहे घोड़ों ने निशक्त सुशील (22) को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई व उसकी मां जसमत देवी (58), गर्भवती सुनीता (25) सहित तीन लोग घायल हो गए। यह देख इलाके में भगदड़ मच गई। लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
पुलिस भी औपचारिकता कर लौट गई। देर रात तक घोड़े इलाके में घूमते रहे। विनायकपुर की जसमत देवी के पति राम प्रकाश का दो साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने तीन बेटों निशक्त सुशील (22), पप्पू और मुकेश के साथ रहती हैं।
जसमत रविवार देर शाम छोटे बेटे सुशील संग ट्राई साइकिल से सामान लेने जा रहीं थीं। शिवपुरी गुरुकुल स्कूल के सामने दो घोड़े आपस में लड़ते हुए आए और मां-बेटे को टापों से रौंद दिया। सुशील सड़क पर गिर गया और एक घोड़े ने उस पर अपनी टापें रख दीं। जसमत भी बेहोश हो गईं