फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ऑफिस और पुलिस लाइन के जवानों समेत 140 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक की मौत

Sat, 11 Jul 2020 10:12 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार को भी सैकड़ा पार रहा। आईजी और रिजर्व पुलिस लाइन के जवान समेत 140 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई तो केजीएमयू में भर्ती एक कोरोना मरीज ने दम भी तोड़ा। पुलिस महकमे तक पहुंच चुके वायरस ने शुक्रवार को आईजी ऑफिस के क्लर्क समेत चार लोगों को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


वहीं, रिजर्व पुलिस लाइन के नौ जवान और पुलिस हेल्पलाइन 112 का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला। वहीं, कैबिनेट मंत्री के बाद उनके पोते में भी वायरस मिला। इसके अलावा स्वास्थ्य भवन का एक और कर्मचारी संक्रमित निकला। अब तक यहां के 10 कर्मचारियों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया था युवक
केजीएमयू में दम तोड़ने वाला अयोध्या निवासी कोरोना संक्रमित युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था। गंभीर अवस्था में उसे पांच जुलाई को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। शिव नगर कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवक की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस पर उसे कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया। शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन

रकाबगंज, ऐशबाग में 11-11 चपेट में आए

घनी आबादी वाले रकाबगंज और ऐशबाग में 11-11 लोग वायरस की चपेट में आए। एलडीए कॉलोनी में नौ, आजादनगर में आठ संक्रमित मिले। आलमबाग स्थित सरदारी खेड़ा में सात पॉजिटिव आए। यहां अब तक 30 से ज्यादा लोगों में वायरस मिले हैं। इंदिरानगर में सात लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, यहां कंटेनमेंट जोन में सख्ती न होने से लोग बेखौफ घूम रहे हैं।

इसके अलावा ओमेक्स रेजीडेंसी व कल्याणपुर में पांच-पांच, जानकीपुरम, गोमतीनगर, शारदानगर में चार-चार मरीज मिले हैं। मोहनलालगंज, आशियाना, वृंदावन व चौक में तीन-तीन कोरोना की चपेट में आए हैं। राजाजीपुरम, सरोजनीनगर, बीकेटी, हरिनगर और पाठकपुरम में दो-दो व गुडम्बा, महानगर, मलिहाबाद, गोमतीनगर विस्तार, कुर्सी रोड, राजेन्द्रनगर व काकोरी में एक-एक संक्रमित मिला। 
विज्ञापन

एहतियातन बंद कराया मोहनलालगंज का बाजार 

शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोतवाली में तैनात दो पुलिसकर्मी व एक किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही सिसेण्डी की उस गली को बंद कर दिया गया, जहां संक्रमित किशोरी मिली है। साथ ही एहतियातन बाजार भी बंद करा दिया गया है। सिसेण्डी बाजार में रहने वाले मामा के यहां आई किशोरी समेत 12 लोगों के नमूने लिए गए थे।

इसमें से पॉजिटिव आई किशोरी को लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने सिसेण्डी बाजार की सड़क, दुकानें बंद कराने के साथ लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। मोहनलालगंज कोतवाली के कस्बा मोहनलालगंज चौकी पर तैनात महिला व पुरुष एसआई पॉजिटिव निकलने पर 27 पुलिसकर्मियों व मीडियाकर्मियों के सैंपल लेकर क्वारंटीन रहने को कहा गया है। कोतवाली को सैनिटाइज कराया गया है। इंस्पेक्टर गऊदीन शुक्ला के मुताबिक बचे पुलिसकर्मियों का शनिवार को सैंपल लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें