फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी में अपराधियों व अफसरों के गठजोड़ पर ईडी की नजर, केंद्र ने किया इशारा

Fri, 10 Jul 2020 05:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर कांड के बाद केंद्रीय स्तर से हुए इशारे के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़े अपराधियों, उनके करीबी अफसरों और उनसे जुड़े सफेदपोशों की संपत्ति की छानबीन शुरू कर दी है। इस जांच में एक बड़े साबुन कारोबारी और उनके साझेदारों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


इसके लिए निदेशालय से आठ अफसरों की टीम ने कानपुर पहुंच कर कई पहलुओं की जानकारी ली। टीम विकास दुबे, साथी जय बाजपेयी और करीबी व्यापारियों के खातों और इनकी सारी संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। चूंकि जांच के दायरे में कई बड़े व प्रभावशाली लोग हैं इसलिए मामले में गोपनीयता बरती जा रही है। 

सूत्रों के मुताबिक विकास और उसके करीबी व्यापारियों के साथ कुछ अफसरों ने अपनी काली कमाई का निवेश किया है। इसमें कानपुर के एक बड़े साबुन व्यापारी का भी नाम है। पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों की संपत्ति के मालिक बने इस कारोबारी की सत्ता और प्रशासनिक गलियारों की नजदीकियों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही इनसे पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मरक्षा में मारनी पड़ी गोली

यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विकास दुबे गाड़ी पलट जाने के बाद पुलिसकर्मी की पिस्तौल लेकर भागा था। उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो वो नहीं माना जिसके बाद आत्मरक्षा में उस पर फायरिंग की गई जिसमें वह घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले में 21 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें से तीन गिरफ्तार किए गए हैं। छह मारे जा चुके हैं। सात जेल जा चुके हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें