फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फायरिंग में एक आरोपी को भी लगी थी गोली, दबिश जारी

Thu, 18 Sep 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा में मंगलवार रात हुई फायरिंग में डेयरी संचालक मो. आसिफ, उनकी बहन सन्नो के साथ ही आरोपी पक्ष के देवरिया के रामनाथ निवासी आसिफ अली को भी गोली लगी थी। पुलिस जांच में घटना की वजह 25 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक कल्याणपुर के विवेकानंदपुरम कॉलोनी निवासी डेयरी संचालक के बड़े भाई मो. यासीन का आरोपी पक्ष के आदर्श से लेनदेन का विवाद चल रहा था। इसके चलते मंगलवार रात करीब 11 बजे आदर्श साथी आसिफ अली, आसिफ रिजवी व अज्ञात लोगों के साथ तीन कारों से मो. आसिफ के घर पहुंचा था। उस समय घर में यासीन व मो. आसिफ मौजूद नहीं थे। डेयरी संचालक की मां मेहरुनिशा की सूचना पर यासीन, भाई व दस लोगों के साथ घर आए थे। दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुआ था। आदर्श व अन्य आरोपियों ने सात राउंड फायरिंग की थी। एक गोली पीड़ित मो. आसिफ के बाएं कंधे को छूते हुए निकल गई थी। दूसरी गोली बहन सन्नो के अंगूठे में लगी थी। जबकि एक गोली आरोपी पक्ष के आसिफ अली की कमर में लग गई थी।
वहीं, आरोपी ने यासीन पर गोली मारने का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक घटना का एक कारण जुए में लगने वाली रकम का विवाद भी सामने आ रहा है। दोनों पक्ष जुआ खेलने में शामिल हैं। इंस्पेक्टर ने बताया है कि ऐसी आशंका है कि फायरिंग के दौरान छीना-झपटी में आरोपी को गोली लगी है। फिलहाल आदर्श, आसिफ अली, आसिफ रिजवी व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें