फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाइन सिटी का एक और अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
शाइन सिटी कंपनी का ठग अधिकारी आया पकड़ में। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
जमीन व निवेश के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर भागी रियल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी का एक और अधिकारी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को ईओडब्ल्यू और गोमतीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीतापुर जनपद निवासी अभिषेक ठाकुर को गिरफ्तार किया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी खुद को एक राजनैतिक दल का नेता भी बताता है।
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू के अधिकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को उनकी टीम ने ठगी के मामले में फरार अभिषेक ठाकुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने आरोपी को पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर-3 के पास दबोचा। आरोपित शाइन सिटी कंपनी के दर्ज 11 मामलों में नामजद था।
इसके अलावा कई मामलों में जांच के दौरान उसका नाम सामने आया था। मौजूदा वक्त में अभिषेक मड़ियांव के रायपुर हनुमान मंदिर के पास में रह रहा था और मूलरूप से सीतापुर के कमलापुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

आरोपित ने खुद को जनसत्ता पार्टी का सीतापुर जनपद जिलाध्यक्ष बताया। ईओडब्ल्यू की टीम ने पकड़े गए आरोपित को फिलहाल गोमतीनगर पुलिस के हवाले कर दिया है।
आरोपित ने कुबूला कि शाइन सिटी की बीकेटी इलाके में प्लॉटिंग स्कीम के तहत दर्जनों लोगों को प्लॉट दिलाने के नाम पर उसने रुपये वसूले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें