फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29,334 शिक्षक भर्ती: एक और काउंसलिंग की संभावना

Fri, 25 Jul 2014 12:45 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 शिक्षक भर्ती के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि दूसरे चरण की काउंसलिंग में भी सभी पदों के लिए अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। इसलिए तीसरे चरण की काउंसलिंग कराने की संभावना बढ़ गई है।

जबकि पहले उम्मीद की जा रही थी कि दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद आवेदकों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

पहले चरण में आए 8500 आवेदक

गणित-विज्ञान के 29,334 शिक्षक पद पर होने वाली भर्ती के लिए पहले चरण की काउंसलिंग में मात्र 8500 ही आए थे। इसलिए दूसरे चरण की काउंसलिंग की गई।

विभागीय जानकारों की मानें तो दूसरे चरण के पहले दिन की काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की उपस्थिति अधिक नहीं थी।

दूसरे दिन की काउंसलिंग में ठीक-ठाक तादाद में अभ्यर्थी पहुंचे, पर ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

मेरिट में आरक्षण

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को की गई।

इसके बाद भी 20 हजार से अधिक पद अभी भी रिक्त रह गए। इसलिए 23 व 24 जुलाई को दूसरे चरण की काउंसलिंग का शासनादेश जारी किया गया था।

दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मेरिट तैयार करते समय आरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया।

दूसरे चरण में भी आवेदकों ने कम रुचि दिखाई अतः तीसरे चरण के काउंसलिंग की सम्‍भावना बरकरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें