फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव मिला, प्रदेश में 38 पहुंची संख्या

Wed, 25 Mar 2020 10:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में एक और व्यक्ति नोवेल कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला है। यह व्यक्ति पीलीभीत का है। इसकी मां को भी कोरोना वायरस संक्रमण है और उसका इलाज केजीएमयू में चल रहा है। प्रदेश में इस नए संक्रमित व्यक्ति को मिलाकर पॉजिटिव लोगों की संख्या 38 हो गई है।

विज्ञापन


राज्य संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार बुधवार को कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षणों वाले 73 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी तक कुल 1830 नमूने जांच के लिए विभिन्न लैब में  भेजे गए हैं। इनमें से 1707 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 85 नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।



नेपाल-भारत सीमा पर भी 15.46 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। नोवेल कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से आए लगभग 28406 लोग डब्लूएचओ और जिलों की टीम की निगरानी में हैं। चीन यात्रा से आने वाले 24336 यात्रियों ने अपना 28 दिन का क्वारंटीन का समय पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें